फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: विद्यार्थियों को अनुशासन, टीमवर्क, समर्पण के महत्व की दी जानकारी

Tue, 04 Feb 2025 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर के चुवाड़ी स्कूल में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते थाना प्रभारी  घुमारवीं अमिता चौध
विज्ञापन
-उच्च पाठशाला चुवाड़ी में कॅरिअर काउंसलिंग पर कार्यशाला आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला चुवाड़ी में मयूर यूथ एवं इको क्लब चुवाड़ी के सौजन्य से कॅरिअर काउंसलिंग पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्यातिथि और काउंसलर के तौर पर घुमारवीं थाना प्रभारी अमिता चौधरी ने शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने कॅरियर काउंसलिंग सत्र में विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न कॅरिअर विकल्पों के बारे में बताया। उन्होंने विशेष रूप से पुलिस सेवा और जन सेवा में कॅरिअर बनाने के अवसरों पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, टीमवर्क और समर्पण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। इसके अलावा सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लें और अपने भविष्य के लिए अवसरों के प्रति खुला दृष्टिकोण रखें। विद्यालय की मुख्याध्यापिका भावना ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी का धन्यवाद किया और भविष्य में भी इस तरह के मार्गदर्शन सत्रों का आयोजन करने का आश्वासन दिया। ताकि विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें