घुमारवीं महाविद्यालय में आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी व अन्य। स्रोत: कॉलेज
घुमारवीं कॉलेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में बीसीए विभाग की ओर से सोमवार को ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को महाविद्यालय, विभाग के पाठ्यक्रम, संकाय, विभिन्न क्लबों सहित अन्य से अवगत कराना था।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश राणा रहे। प्राचार्य ने कॉलेज में आए नए विद्यार्थियों का स्वागत किया और उनको उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर हमारी जिंदगी में अहम भूमिका निभाता है। एचईआईएस सचिव प्रो. रिपन कुमार ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, अनुशासन के बारे में जानकारी दी और साथ ही किस तरह से हमें एआई का उपयोग सकारात्मक तरीके से करना है इसके बारे में भी बताया। प्रो. ज्योत्सना ने छात्रों को कौशल विकास पर काम करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बीसीए के समन्वयक प्रो. ज्योत्सना शर्मा, बीसीए विभाग के एचओडी प्रो. अमरपॉल सिंह, प्रो. प्रियंका, प्रो. रोहित, लैब तकनीशियन सचिन भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।