घुमारवीं कॉलेज में आयोजित स्मार्ट इन्वेस्टर अवेयरनेस कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी व अन्य। स
घुमारवीं कॉलेज में स्मार्ट इन्वेस्टर अवेयरनेस कार्यक्रम का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में कॅरिअर काउंसलिंग सेल ने इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के साथ मिलकर एक दिवसीय स्मार्ट इन्वेस्टर अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन सर्टिफाइड फाइनेंशियल एक्सपर्ट प्रदीप कुमार रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को मॉडर्न इकोनॉमिक माहौल में सोच-समझकर वित्तीय फैसले लेने की अहमियत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने युवाओं में वित्तयी साक्षरता की बढ़ती जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में तेजी से डिजिटल ट्रांजैक्शन, ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म और बढ़ते फाइनेंशियल फ्रॉड हो रहे हैं। उन्होंने बजट प्लानिंग, सेफ इन्वेस्टमेंट ऑप्शन, रिस्क मैनेजमेंट, म्यूचुअल फंड, स्टॉक मार्केट की बेसिक बातें और फाइनेंशियल स्कैम से बचने की स्ट्रेटेजी जैसे विषयों पर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों से लंबे समय तक फाइनेंशियल सिक्योरिटी पाने के लिए जल्दी सेविंग और इन्वेस्ट करने की आदत डालने का भी आह्वान किया। प्रधानाचार्य प्रो. प्रीतम लाल ने विद्यार्थियों की भविष्य की फाइनेंशियल भलाई के लिए कार्यक्रम आयोजित करने के लिए विभाग के प्रयासों की प्रशंसा की। विद्यार्थियों ने अलग-अलग फाइनेंशियल कॉन्सेप्ट पर सवाल भी पूछे। रिसोर्स पर्सन ने जिम्मेदारी से उधार लेने, क्रेडिट स्कोर और सरकार की मदद वाली इन्वेस्टमेंट स्कीम से जुड़े सवालों के जवाब दिए। इस अवसर पर डॉ. पुष्पेंद्र ठाकुर, प्रो. विवेक कुमार, प्रो. राजीव, सचिन, प्रो. कुणाल आदि उपस्थित रहे।