फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: विद्यार्थियों ने भेड़पालक को लौटाए गुम हुए 50 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
- जेजवीं स्कूल के विद्यार्थियों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल
विज्ञापन

-प्रधानाचार्य ने प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जेजवीं के विद्यार्थियों ने ईमानदारी की मिसाल कर अपनी शिक्षा और संस्कार का परिचय दिया है। विद्यार्थी मोहित, राधिका, शिल्पा और कनिका ने भेड़पालक (गद्दी) के गुम हुए 50 हजार रुपये वापस लौटाए।
विज्ञापन

करीब चार दिन पहले सिरमौर के हरिपुरधार क्षेत्र के चुनुवीं गांव के यशपाल सूर्य भेड़ बकरियों के व्यापार के सिलसिले में यहां आए थे। रास्ते में उनके 50 हजार रुपये गुम हो गए। काफी देर तक ढूंढने के बाद यशपाल मायूस होकर अपने घर चले गए। तीन दिन बाद कोटधार के गांव सूह के बच्चों को स्कूल से घर जाते हुए पैसों से भरा हुआ एक पैकेट मिला। उन्होंने अपने अभिभावकों को वह पैकेट सौंप दिया। उन्होंने जांच-पड़ताल करने पर यशपाल के निवास स्थान और मोबाइल नंबर का पता लगाया। अभिभावकों ने गूगल पे के माध्यम से 50 हजार रुपये लौटा दिए। यशपाल ने बच्चों को मोबाइल के माध्यम से आशीर्वाद, अभिभावकों और अध्यापकों को धन्यवाद भेजा। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में स्कूल जाकर बच्चों को उनकी ईमानदारी के लिए सम्मानित करेंगे। स्थानीय पाठशाला प्रधानाचार्या रेखा शर्मा ने चारों बच्चों को प्रार्थना सभा में प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इससे और भी बच्चों को ईमानदारी की प्रेरणा मिलेगी। इस घटना की पूरे क्षेत्र में चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें