फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चुवाड़ी पाठशाला में विद्यार्थियों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

विज्ञापन
बिलासपुर के चुवाड़ी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण करते मुख्यातिथि व अन्य । संवाद
विज्ञापन
- बाल विकास परियोजना अधिकारी रंजना शर्मा ने किया अवलोकन
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं(बिलासपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला चुवाड़ी में मयूर यूथ और ईको क्लब के सौजन्य से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें बाल विकास परियोजना अधिकारी रंजना शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों सहित बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे। इस प्रदर्शनी में पर्यावरणीय स्थिरता, अंतरिक्ष अन्वेषण जैसे विभिन्न विषयों पर प्रदर्शनियां लगाई गईं। भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं ने अपने प्रोजेक्ट्स को कार्यशील मॉडल, इंटरेक्टिव डिस्प्ले और सूचनात्मक पोस्टर्स के माध्यम से प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरीके के बेहतरीन कार्यक्रम आगामी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके पश्चात सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्याध्यापिका भावना ने इस समारोह के सफल आयोजन पर धाई दी। उन्होंने कहा कि राजकीय उच्च पाठशाला चुवाड़ी के छात्र-छात्राओं के उत्साह और मेहनत पर उन्हें गर्व है। बच्चों ने अपने वैज्ञानिक विचारों को वास्तविक रूप में पेश किया। अंत में उन्होंने कहा कि इस तरीके के बेहतरीन कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे ताकि वैज्ञानिक सोच विचार को बढ़ावा मिले ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें