- समर कैंप के दूसरे दिन अभिभावकों ने भी लिए पौधे लगाने का प्रण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रघुनाथपुरा में चल रहे समर कैंप के दूसरे दिन एपीजे अब्दुल कलाम विज्ञान संसाधन केंद्र जुखाला के तत्वावधान में पौधरोपण, किचन गार्डनिंग और गोरिल्ला पौध रोपण किया गया।
पाठशाला की व्यास ईको क्लब प्रभारी एवं टीजीटी साइंस कंचन बाला ने बताया कि पौधरोपण में सभी कक्षाओं के करीब 76 बच्चों और 10 अध्यापकों ने भाग लिया। इस अभियान में विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों ने भी में भाग लिया। उन्होंने इस बार बरसात के मौसम में कम से कम 10-10 पौधे लगाने का प्रण लिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान करेले, कददू, खीरे, घीया आदि बीजों का रोपण किया। बताया कि गोरिल्ला प्लांटेशन में छोटी-छोटी मिट्टी की बॉल बनाई जाती हैं। इसके अंदर कई प्रकार के पौधों के बीज डाले जाते हैं। जब इन बॉल को कहीं फेंका जाता है तो वहीं पर पौधा उग जाता है। उन्होंने बताया कि अभियान के दूसरे दिन साइंस फैसिलिटेटर के रूप में डाइट जुखाला की रुबीना और कंचन ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बच्चों को जल संरक्षण विषय पर एक जानकारी पूर्ण चलचित्र दिखाया। पाठशाला के प्रधानाचार्य अशोक कैंथ कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे।