फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बंदला इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों को उद्योगों में मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

विज्ञापन
जीएचईसी बंदला में साइन एमओयू को दिखाते अधिकारी। स्रोत: डीपीआरओ
विज्ञापन
बहुतकनीकी संस्थान बनीखेत और एआईएमआईएल लिमिटेड के साथ हुए समझौते
विज्ञापन

तकनीकी कौशल और रोजगारपरक प्रशिक्षण पर रहेगा फोकस
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय जलविद्युत अभियंत्रण महाविद्यालय बंदला के विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ उद्योग और तकनीकी संस्थानों में व्यावहारिक अनुभव हासिल करने के अधिक अवसर मिलेंगे। महाविद्यालय ने विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता और रोजगारपरक कौशल बढ़ाने के लिए राजीव गांधी राजकीय बहुतकनीकी संस्थान बनिखेत, चंबा और एआईएमआईएल लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन किए हैं। महाविद्यालय के निदेशक-सह-प्रधानाचार्य डॉ. प्रो. उमेश चंद राठौर के मार्गदर्शन में हुए इन समझौतों के तहत विद्यार्थियों के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण, व्यावहारिक प्रशिक्षण, प्रशिक्षुता, विशेषज्ञ व्याख्यान और शैक्षणिक भ्रमण जैसी गतिविधियां करवाई जा सकेंगी। इससे विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त तकनीकी ज्ञान को वास्तविक कार्य परिस्थितियों में समझने और लागू करने का अवसर मिलेगा। एआईएमआईएल लिमिटेड के साथ समझौते के तहत विद्यार्थियों को उद्योग में इस्तेमाल होने वाली आधुनिक तकनीक, कार्यप्रणाली और व्यावसायिक वातावरण से परिचित करवाया जाएगा। विशेषज्ञों के व्याख्यान और ज्ञान के आदान-प्रदान से उन्हें तकनीकी क्षेत्र में हो रहे बदलावों की जानकारी भी मिलेगी। वहीं, राजीव गांधी राजकीय बहुतकनीकी संस्थान बनीखेत के साथ समझौते से दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक सहयोग बढ़ेगा। विषय विशेषज्ञता और शिक्षण अनुभव साझा करने के अलावा संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम और अन्य अकादमिक गतिविधियां आयोजित की जा सकेंगी। शिक्षकों के प्रशिक्षण और आदान-प्रदान के अवसर भी मिलेंगे। महाविद्यालय प्रबंधन के अनुसार दोनों समझौते विद्यार्थियों को सैद्धांतिक शिक्षा के साथ व्यावहारिक ज्ञान और तकनीकी कौशल से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इससे उन्हें उद्योग जगत की कार्यप्रणाली समझने और बदलती तकनीकी जरूरतों के अनुरूप अपने कौशल को विकसित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें