फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: विद्यार्थियों ने बरोट वैली का किया शैक्षणिक भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में आईक्यूएसी सेल के तहत में बीसीए एवं पीजीडीसीए विभाग ने विद्यार्थियों के लिए बरोट वैली का दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया।
विज्ञापन

भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण, पारिस्थितिकी, ग्रामीण समाजशास्त्र, भूगोल तथा जैव विविधता के संबंध में व्यावहारिक एवं शैक्षणिक जानकारी देना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने प्राकृतिक परिवेश एवं वन्यजीव अभयारण्य का अध्ययन कर महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किए। भ्रमण में विद्यार्थियों के साथ विभाग के समन्वयक प्रो. अश्विनी चंदेल, डॉ. सोनिका शर्मा, डॉ. संजूबाला, डॉ. कंचन शर्मा, प्रो. मोनिका और प्रो. अंकित ने मार्गदर्शन किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और भविष्य में नए अवसर देते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें