फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: विद्यार्थी दिखे उदास, बहुत लंबा अकाउंट्स का पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, सिलेबस से बाहर से भी पूछे गए प्रश्न, नहीं आया नकल का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मंगलवार को 12वीं कक्षा की जीव विज्ञान और लेखांकन (अकाउंट) विषय की परीक्षा हुई। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा हुई।
परीक्षा के बाद कई विद्यार्थी केंद्र से बाहर निकलते ही अध्यापकों और मित्रों के साथ प्रश्न पत्र पर चर्चा करने लगे। जीव विज्ञान विषय के विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर आसान था। परीक्षा देते समय अच्छा महसूस हुआ। उम्मीद है कि पेपर में अच्छे अंक आएंगे। अकाउंटेसी विषय के विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर बहुत लंबा था। पेपर में कुछ प्रश्न सिलेबस के बाहर से आए थे। परीक्षा के बाद विद्यार्थी मायूस दिखे। बोर्ड द्वारा गठित फ्लाइंग स्क्वॉड ने वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर, औहर, पनोह सहित अन्य स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। परीक्षा में कोई भी नकल का मामला सामने नहीं आया। जीव विज्ञान और अकाउंट्स विषय की परीक्षा 60 अंक की थी। परीक्षा सुबह 8:45 से दोपहर 12:00 बजे तक हुई। सुबह 8:30 बजे के बाद केंद्रों पर विद्यार्थियों की गहन जांच की गई। केंद्र के अंदर सिर्फ प्रवेश पत्र, पैन, पैंसिल, बोर्ड ही ले जाने का दिया गया। विद्यार्थियों के बैग, मोबाइल और अन्य सामान केंद्रों के बाहर रखवाए गए। स्कूलों में एग्जाम मित्र मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए परीक्षाओं की मॉनिटरिंग भी हुई।
विज्ञापन


क्या बोले विद्यार्थी
कन्या स्कूल बिलासपुर की स्नेह किरण ने बताया कि जीव विज्ञान के पेपर में ए सीरीज आई थी। पेपर पूरा हल किया। पेपर बहुत अच्छा हुआ। उम्मीद है कि पेपर में अच्छे अंक आएंगे।
विज्ञापन


कन्या पाठशाला बिलासपुर की आरजू ने बताया कि अकाउंट्स के पेपर में सी सीरीज आई थी। पेपर में चार नंबर के प्रश्न बहुत लंबे थे। पेपर ठीक-ठीक हुआ।

कन्या पाठशाला बिलासपुर की भानू प्रिया ने बताया कि अकाउंट्स की परीक्षा में ए सीरीज का प्रश्न पत्र आया था। पेपर बहुत लंबा होने के कारण 5 अंक का पेपर छूट गया। पेपर में 3 नंबर का प्रश्न सिलेबस के बाहर से आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें