फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disaster Management : बिलासपुर में छात्रों ने सीखीं आपदा प्रबंधन की बारीकियां

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) बिलासपुर में आपदा से निपटने के तरीके सीखते छात्र। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र बिलासपुर में गृह रक्षक विभाग द्वारा स्कूल में आपदा प्रबंधन के अंतर्गत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के बच्चों को आपदा के दौरान बचाव के तरीके बताए गए।
विज्ञापन

गृह रक्षक प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर के प्रभारी सुरेंद्र चंदेल ने स्कूल के छात्रों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं से निपटने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को भूकंप और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए विभिन्न प्रकार की तकनीक के प्रयोग व बचाव के विभिन्न तरीकों के बारे में सिखाया गया।
सुरेंद्र चंदेल ने कहा कि मॉक ड्रिल द्वारा आपदा का सामना करने की तैयारियों की जांच करने, आपदा की प्रतिक्रिया या प्रतिक्रिया समय का मूल्यांकन करने, खुद की क्षमताओं की पहचान करने तथा आपदा के समय विभिन्न विभागों के बीच समन्वय में सुधार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें