फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: विद्यार्थियों ने प्रदेश के विलुप्त हो रहे औषधीय पौधों के गुणों को जाना

Sat, 30 Nov 2024 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
आईआईटी मंडी का शैक्षणिक भ्रमण करने के बाद बिलासपुर महाविद्यालय पहुंचे विद्यार्थी व उपस्थित प्रा
विज्ञापन
-बिलासपुर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने आईआईटी मंडी का किया शैक्षणिक भ्रमण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के वनस्पति विभाग के विद्यार्थियों ने आईआईटी मंडी का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान आईआईटी मंडी के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. तूलिका पी श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को अपने संस्थान के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

साथ ही वहां पर चल रहे पाठ्यक्रमों के बारे में बताया। इस उच्च संस्थान में विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला में उपयोग होने वाले उपकरणों और प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखा व समझा। विद्यार्थियों ने औषधि पौधों की प्रयोगशाला में हिमाचल प्रदेश के विलुप्त होते औषधीय पौधों के गुणों का ज्ञान अर्जित किया। इसके अलावा पौधों के संरक्षण की अनिवार्यता को समझा। स्थानीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और ऐसी गतिविधियों के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों को अपना कॅरिअर चुनने में सहायता मिलती है। उन्होंने बताया कि ऐसे भ्रमण जहां विद्यार्थियों को व्यावसायिक दुनिया के लिए तैयार करते हैं, वहीं उनके समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वनस्पति विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि भ्रमण का मुख्य उद्देश्य उच्च संस्थानों में वास्तविक वातावरण से परिचित होना और विद्यार्थियों में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक ज्ञान को भी बढ़ाना देना भी है। इस भ्रमण के दौरान बच्चों के साथ वनस्पति विभाग के प्रो. प्रवीण संख्यान और लैक्चर असिस्टेंट आशा देवी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें