फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पॉलीहाउस फार्म में विद्यार्थियों ने सीखीं आधुनिक खेती की तकनीकें

Tue, 24 Feb 2026 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
औहर स्थित पॉलीहाउस पहुंचे रोहांडा स्कूल के विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
-ओजीटी के लिए औहर पहुंचे रोहांडा स्कूल के विद्यार्थी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोहांडा के कृषि विषय के विद्यार्थियों ने औहर स्थित मीना-सुनील चंदेल के पॉलीहाउस फार्म में तीन दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग प्राप्त की। इस दौरान आधुनिक पुष्प एवं सब्जी उत्पादन की उन्नत तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा के साथ व्यावहारिक ज्ञान प्रदान कर स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना रहा।
प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने पॉलीहाउस में उगाई जाने वाली विभिन्न फूलों और सब्जियों की खेती की बारीकियों को समझा। उन्होंने पौधरोपण की वैज्ञानिक विधि, पौधों की नियमित देखभाल, पिंचिंग तकनीक, मल्चिंग के लाभ, रोग एवं कीट प्रबंधन, समय पर सिंचाई, कटाई और उत्पाद की ग्रेडिंग व पैकिंग की प्रक्रिया का अभ्यास किया। विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि किस प्रकार नियंत्रित वातावरण में खेती कर कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। प्रगतिशील किसान सुनील चंदेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में कृषि केवल पारंपरिक पेशा नहीं, बल्कि एक लाभकारी व्यवसाय के रूप में उभर रहा है। यदि युवा आधुनिक तकनीकों को अपनाएं और बाजार की मांग के अनुसार उत्पादन करें तो वे आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने पॉलीहाउस स्थापित करने की प्रक्रिया, सरकारी योजनाओं और अनुदान संबंधी जानकारी भी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यावसायिक कृषि शिक्षक ललित कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत कौशल विकास कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को किताबों में पढ़ी गई बातों को व्यवहार में उतारने का अवसर देते हैं, जिससे उनकी रुचि कृषि क्षेत्र में बढ़ती है और भविष्य में रोजगार के नए रास्ते खुलते हैं। प्रधानाचार्य हरदेव कौंडल ने मीना और सुनील चंदेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आगे भी आयोजित करता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें