फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डियारा में विद्यार्थियों ने दिया एचआईवी और नशामुक्ति का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ओएसटी केंद्र की निशुल्क उपचार सुविधा की दी जानकारी
विज्ञापन

40 विद्यार्थियों ने लोगों को सुरक्षित जीवनशैली के लिए किया प्रेरित



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के रेड रिबन क्लब ने प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल की अध्यक्षता में डियारा सेक्टर में जागरूकता अभियान चलाया। इसका उद्देश्य मां से बच्चे में एचआईवी और सिफलिस संक्रमण की रोकथाम, नशे से बचाव और इंजेक्शन के माध्यम से नशीले पदार्थों का सेवन करने वालों में एचआईवी संक्रमण के खतरे को लेकर जागरूक करना रहा। विद्यार्थियों ने स्थानीय लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर स्थित ओएसटी केंद्र की जानकारी दी। बताया कि नशे की लत से प्रभावित लोगों के लिए यहां निशुल्क उपचार और परामर्श की सुविधा उपलब्ध है। विद्यार्थियों ने दूषित सुइयों के इस्तेमाल से एचआईवी समेत अन्य संक्रमणों के खतरे और ओएसटी उपचार के लाभ बताए। रेड रिबन क्लब की नोडल अधिकारी डॉ. सोनिया राठौर ने बताया कि अभियान में करीब 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने लोगों को नशे से दूर रहने और सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें