-झंडूता स्कूल में मनाया वार्षिक सम्मान समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, गिद्दा, लोकनृत्य, भंगड़ा और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मेधावियों को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में अक्षय कुमार, आर्यन शर्मा, लक्षत, अमन, दिव्यांश, तृषा, आरुष चंदेल, शिवांश, रुद्रांश, अब्दुल और अन्य को सम्मानित किया गया। समारोह में कृषि उत्पाद विपणन समिति के पूर्व अध्यक्ष विवेक कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य पवन सांख्यान ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। मुख्य अतिथि विवेक कुमार ने विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन का महत्व बताया। उन्होंने 5100 रुपये की राशि स्कूल को भेंट की। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे की लत से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने अध्यापकों और अभिभावकों से आग्रह किया कि वह बच्चों के ऊपर विशेष ध्यान रखें। ताकि बच्चा नशे की लत से बच सके। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य प्रमिला बसु, पंचायत समिति सदस्य रणवीर ठाकुर, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सतीश चंदेल, ग्राम पंचायत बलघाड़ के उप प्रधान अजय शर्मा, रामगोपाल चौहान, कुलदीप धीमान, संजय कुमार, गुलेरिया, देवी सिंह, सूरम सिंह, सोहन सिंह, रंजना नड्डा और अन्य उपस्थित रहे।