फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: प्रैक्टिकल नोटबुक न मिलने से विद्यार्थी परेशान, डेढ़ महीने से जारी है अव्यवस्था

Thu, 27 Nov 2025 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार में उपलब्ध नहीं है बोर्ड की ओर से निर्धारित की गई प्रैक्टिकल नोटबुक
विज्ञापन

स्कूलों में प्रैक्टिकल शुरू हुए बीत चुका है एक महीने से अधिक समय
लगातार बुक डिपो के चक्कर काट रहे हैं अभिभावक और बच्चे

संजीव शामा
घुमारवीं(बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश में कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों के बीच प्रैक्टिकल नोटबुक की कमी को लेकर भारी चिंता का माहौल बना हुआ है। प्रदेश भर के सरकारी और निजी स्कूलों में इस समय प्रैक्टिकल कार्य तेज़ी से चल रहा है, लेकिन हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से निर्धारित की गई अनिवार्य प्रैक्टिकल नोटबुक बाजार में उपलब्ध न होने के कारण विद्यार्थी पिछले डेढ़ महीने से परेशान हैं।
शिक्षा बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए थे कि प्रैक्टिकल के लिए बोर्ड द्वारा निर्धारित नोटबुक ही विद्यार्थियों से लगवाई जाए। इसके बाद निजी स्कूलों ने भी बच्चों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए। लेकिन स्थिति यह है कि प्रदेश भर के स्टोर्स में नोटबुक उपलब्ध नहीं हो पा रही है। नवंबर का महीना समाप्त होने को है और स्कूलों में प्रैक्टिकल शुरू हुए एक महीने से अधिक समय बीत चुका है। विद्यार्थियों को अब तक नोटबुक न मिलने से उनका कार्य अधूरा है और परीक्षा को लेकर तनाव बढ़ रहा है। अभिभावकों का कहना है कि वे हर कुछ दिनों में बोर्ड के स्टोर जाकर उपलब्धता की जानकारी लेते हैं, लेकिन हर बार सिर्फ एक ही जवाब मिलता है कि नोटबुक अभी आई नहीं हैं। इससे विद्यार्थियों का कीमती समय व्यर्थ हो रहा है और वे मानसिक दबाव में हैं। कुछ छात्रों ने बताया कि बार-बार निराशा मिलने से प्रैक्टिकल का काम पूरा करना मुश्किल हो गया है। शिक्षकों का कहना है कि प्रैक्टिकल परीक्षा बोर्ड मूल्यांकन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। नोटबुक न मिलने से विद्यार्थी आवश्यक कार्य पूरा नहीं कर पा रहे, जिससे उनकी तैयारी प्रभावित हो रही है। कई स्कूलों ने बोर्ड से संपर्क कर स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस गंभीर स्थिति पर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि इस वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा नोटबुक का अधिक ऑर्डर प्राप्त हुआ है, जिसके चलते आपूर्ति में अस्थायी दिक्कतें आ रही हैं। बोर्ड की ओर से नोटबुक की व्यवस्था तेज़ी से की जा रही है और जल्द ही सभी विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल नोटबुक उपलब्ध करवा दी जाएगी। विद्यार्थियों व अभिभावकों ने बोर्ड से मांग की है कि नोटबुक की उपलब्धता को जल्द बहाल किया जाए, ताकि प्रैक्टिकल परीक्षाओं पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े। लगातार देरी से विद्यार्थी तनावग्रस्त हैं और उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें