राजकीय डिग्री कॉलेज बिलासपुर में बीटीए विभाग द्वारा करवाए जा रहे इवेंट मैनेजमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम के दूसरे दिन पर्यटन शिक्षा और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बीटीए के छात्रों ने जगह-जगह लोगों को पर्यटन शिक्षा और सामाजिक जानकारी प्रदान की।
बीटीए के प्रो. संजय धीमान और पुनीत सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के तहत बनाई गई बीटीए छात्रों की पांच टीमों ने जिला मुख्यालय पर स्थित बस अड्डा, एचआरटीसी कार्यालय, धौलरा मंदिर, विभिन्न स्कूलों, पार्कों, मेन मार्केट और कॉलेज हॉस्टल में जाकर धार्मिक व ऐतिहासिक धरोहरों के प्रति जागरूक करने सहित ट्रैफिक नियमों के बारे में बताया और रिपोर्ट तैयार की।
इसमें सुरभि शर्मा, सजल गुप्ता, यश चौधरी, रोहित अत्री, शालिनी ठाकुर, विजय, मुस्कान, सौरभ, सुशील, संदीप, अभिषेक, विशाल, राधिका, अविनाश, अभिनव, नीलम, शुभम, तरुण, ईशान, अजय, श्वेता, दीक्षा, परीक्षित, अपूर्वा, प्रेरणा, शगुन, निखिल, सरोज, शबनम और मनोज सहित कई छात्र शामिल रहे। उन्होंने बताया कि चार मई को प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें छात्रों द्वारा तैयार किए प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए जाएंगे।