फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी न होने तक जारी रहेगी हड़ताल : चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में आठवें दिन भी चिकित्सकों की हड़ताल जारी
विज्ञापन

-वार्ड, आपात, ओटी की सेवाएं चल रही हैं सुचारू

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मांगों को लेकर मंगलवार को आठवें दिन भी जिले के अस्पतालों में चिकित्सा 9:30 से 12:00 बजे तक हड़ताल पर रहे। 12 बजे तक मरीज ओपीडी के बाहर चिकित्सकों की राह देखते रहे। इस दौरान आपातकालीन और ओटी की सुविधाएं सुचारू रूप से चलती रहीं। वार्ड में भर्ती मरीजों को रूटीन में सभी सेवाएं मिलती रहीं। वहीं चिकित्सकों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

आठवें दिन भी हड़ताल से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मेडिसिन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, ईएनटी ओपीडी के बाहर सुबह 9:00 बजे से मरीज चिकित्सकों का इंतजार करते रहे। एक ओर जहां सरकार चिकित्सकों की हड़ताल को गंभीरता से नहीं ले रही है, वहीं दूसरी ओर चिकित्सक भी मांगों को लेकर अड़ चुके हैं। चिकित्सकों का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती हैं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। लंबे समय से चिकित्सक अपनी मांगों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि उन्हें केवल आश्वासन ही मिले हैं, लेकिन इस हड़ताल से लोग परेशान हो रहे हैं और सरकार आंखें मूंद कर बैठी है। सुबह-सुबह लोग पर्ची काउंटर के बाहर लंबी कतारों में लग जाते हैं। इसके बाद उन्हें चिकित्सक के लिए 12 बजे तक का इंतजार करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि सरकार को चिकित्सकों की मांगों पर गौर कर उन्हें जल्द पूरा करना चाहिए, ताकि जनता को परेशानी से जूझना न पड़े। बताते चलें कि जिले में 95 चिकित्सक हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें