फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के लिए आज पेन डाउन हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला बिलासपुर की समस्त इकाई ने केंद्र सरकार और हिमाचल सरकार से नई पेंशन योजना को बंद करके पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग की है। पेंशन बहाली के लिए संघ 24 नवंबर को पेन डाउन हड़ताल पर रहेगा।
विज्ञापन

पीटीएफ जिला प्रधान रमेश शर्मा, राष्ट्रीय पार्षद बांके बिहारी चंदेल, राज्य सचिव राकेश पटियाल, जिला के महासचिव सुनील शर्मा, मुख्य संरक्षक रणजीत ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान जोगिंदर लाल, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार, सचिव नरेश शर्मा, महालेखाकार बलबीर ठाकुर, मुख्य सलाहकार अमरनाथ शर्मा, प्रेस सचिव सतपाल, जिला मीडिया प्रभारी खूब सिंह ठाकुर, कार्यालय सचिव राजीव शांडिल, पांच शिक्षा खंडो के प्रधान होशियार सिंह, बसंत ठाकुर, नरेश राणा, कश्मीर सिंह और अनिल शर्मा ने कहा कि मई 2003 के बाद जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उन्हें मात्र 1000 से 1200 रुपये तक मासिक पेंशन मिल रही है। जो सामाजिक सुरक्षा पेंशन से भी कम है। हर माह इस योजना के लिए कर्मचारियों के मासिक वेतन से 10 फीसदी राशि काट ली जाती है और 14 फीसदी राशि सरकार द्वारा अपने कोष से डाली जाती है। जो कर्मचारियों के साथ बहुत बड़ा धोखा और अन्याय है। संघ ने सरकार से इस कर्मचारी विरोधी निर्णय को तुरंत बदलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें