फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: यातायात नियमों की अवहेलना पर सख्ती, 33 चालान काटे

विज्ञापन
घुमारवीं में वाहन चालकों की जांच करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
ड्रंक एंड ड्राइव, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट चलने वालों पर शिकंजा
विज्ञापन

पुलिस का कहना, नियमों की अवहेलना नहीं की जाएगी बर्दाश्त



संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए हाल ही में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान बुधवार को 33 वाहन चालकों के चालान किए हैं। इन चालानों में बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ड्रंक एंड ड्राइव तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले शामिल हैं। क्षेत्र में बढ़ती लापरवाही और दुर्घटनाओं की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

पुलिस द्वारा पूरे क्षेत्र में नियमित निगरानी बढ़ा दी गई है और दिन के साथ-साथ रात के समय भी जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है ताकि ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके और किसी भी संभावित दुर्घटना से लोगों को बचाया जा सके। बताते चलें कि पिछले कुछ समय से निजी बसों से लेकर निजी वाहनों तक अनेक चालक यातायात नियमों की अनदेखी करते पाए जा रहे थे। तेज गति, नशे की हालत में वाहन चलाना तथा सुरक्षा उपकरणों का उपयोग न करना आम होता जा रहा था, जिससे सड़क हादसों में इजाफा हो रहा था। हालांकि पुलिस और सामाजिक संगठनों द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाए जाते रहे हैं, लेकिन अपेक्षित सुधार न होने के चलते पुलिस ने अब सख्त रुख अपनाया है। अभियान के तहत नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा स्वयं सड़कों पर उतरकर अभियान की अगुवाई कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में पुलिस थाना घुमारवीं की टीम लगातार विभिन्न स्थानों पर चेकिंग कर रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह अभियान दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा नशे की हालत में वाहन न चलाएं। स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन

कोट
पुलिस समय-समय पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करती है। आगे भी यदि कोई भी वाहन चालक नियमों के विपरीत वाहन चलाता नजर आएगा तो उस पर कार्रवाई होगी। सभी लोगों से सहयोग की उम्मीद की जाती है। सभी यातायात नियमों का पालन करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
संदीप धवल, पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें