फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डंगार में बढ़ा लावारिस कुत्तों का आतंक, दो दिनों में छह घायल

Sat, 11 Oct 2025 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों में दहशत, बच्चों को अकेले स्कूल भेजने से डर रहे अभिभावक
विज्ञापन

डंगार चौक में एक सफेद कुत्ते ने दो दिन में छह लोगों को काटा
व्यापार मंडल ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के अंतर्गत आने वाले डंगार कस्बे में इन दिनों लावारिस कुत्तों का आतंक लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। पिछले दो दिन में एक सफेद रंग के लावारिस कुत्ते ने करीब आधा दर्जन लोगों को काटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

यह कुत्ता डंगार चौक में आने-जाने वाले राहगीरों पर अचानक हमला कर देता है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

डंगार कस्बा घुमारवीं उपमंडल का प्रमुख व्यापारिक और शैक्षणिक केंद्र है। यहां सरकारी विद्यालय, निजी स्कूल, संस्कृत महाविद्यालय, बैंक, विद्युत कार्यालय और कई दुकानें स्थित हैं। प्रतिदिन सैकड़ों लोग अपने कामों के लिए यहां पहुंचते हैं। अब यही चौक लोगों के लिए डर का केंद्र बन गया है। व्यापार मंडल के प्रधान संदीप कुमार ने बताया कि डंगार चौक में कई लावारिस कुत्ते घूमते रहते हैं, लेकिन इनमें से एक सफेद-भूरे रंग का कुत्ता लगातार लोगों पर हमला कर रहा है। पिछले दो दिनों में यह कुत्ता छह लोगों को काट चुका है, जिनमें स्थानीय निवासी दौलत राम, संदीप, खुशबू और तीन प्रवासी बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए हैं। राहगीरों ने बताया कि कुत्ता सुबह और शाम के समय सबसे अधिक सक्रिय रहता है। कई बार यह दुकानों के सामने खड़े लोगों या बस का इंतजार कर रहे यात्रियों पर पीछे से झपट पड़ता है। कुछ लोगों ने इसे स्कूल जाने वाले बच्चों के पीछे दौड़ते हुए भी देखा है, जिससे अभिभावकों में डर व्याप्त है। अब अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और कई माता-पिता स्वयं उन्हें स्कूल छोड़ने और लाने लगे हैं। व्यापार मंडल प्रधान संदीप कुमार ने प्रशासन से लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए शीघ्र अभियान चलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दो दिनों में हुई घटनाओं के बावजूद अब तक प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीण दौलत राम ने कहा कि आवारा कुत्तों के काटने से लोगों में रेबीज जैसी घातक बीमारी का खतरा बना हुआ है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची है। लोगों ने पशुपालन विभाग से कुत्तों को पकड़ने और उनका टीकाकरण सुनिश्चित करने की मांग की है ताकि आगे किसी अनहोनी से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें