फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में दिनदहाड़े एनएच पर चले डंडे-तलवारें, लोगों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टा के पास दो गुट भिड़े, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की जांच, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के की पट्टा पंचायत में राष्ट्रीय राजमार्ग-103 पर बुधवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो गुटों में सड़क पर डंडे और तलवारें चल गईं। दिनदहाड़े हुई हिंसक झड़प से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से दूरी बनाई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार शाम करीब चार बजे लगभग 15 से 20 युवक अलग-अलग वाहनों में सवार होकर मौके पर पहुंचे। किसी बात को लेकर दोनों गुटों में कहासुनी शुरू हुई। ये देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों ने गाड़ियों से डंडे और तलवारें निकालकर एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। कुछ देर तक सड़क पर जमकर लाठियां और तलवारें चलीं। इससे अफरा-तफरी मच गई। हिंसक झड़प के दौरान कई वाहनों के शीशे टूट गए। झगड़े में शामिल कुछ युवक समीप स्थित दुकानों में घुस गए, जिससे वहां मौजूद दुकानदार और ग्राहक भयभीत हो गए।
विज्ञापन

पट्टा पंचायत के प्रधान रवि ठाकुर ने बताया कि जैसे ही उन्हें घटना की सूचना मिली, वे मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों गुटों के युवक गाड़ियों में बैठकर फरार हो गए। झड़प में किसे कितनी चोट आई है, इसकी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी। इस बीच झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे देखकर लोगों में गुस्सा और डर दोनों देखा गया।
स्थानीय लोगों ने दिनदहाड़े सड़कों पर हथियार लेकर हिंसा करने की घटनाओं पर चिंता जताई। उनका कहना है कि झगड़ने वाले युवक शराब के अवैध कारोबार या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों से जुड़े हो सकते हैं और इसी विवाद के चलते यह झड़प हुई होगी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और भय का माहौल बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है इस घटना में शामिल सभी युवकों की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम भेजी गई थी। झड़प में शामिल तीन युवक भी शिकायत लेकर पुलिस के पास आए हैं। मामले की जांच जारी है। झगड़े में शामिल सभी युवकों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
–विशाल वर्मा, डीएसपी घुमारवीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें