बिलासपुर। हाईकोर्ट ने जेबीटी शिक्षकों की बैचवाइज भर्ती पर रोक लगा दी है। जिला बिलासपुर में जेबीटी शिक्षकों के बैचवाइज 34 पदों के लिए काउंसलिंग होनी थी, लेकिन इससे पहले ही इस भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। उपनिदेशक प्राइमरी सुदर्शन कुमार ने कहा कि न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर ने पुष्पा देवी और अन्यों की ओर से दायर याचिका की प्रारंभिक सुनवाई के बाद यह रोक लगाई है। अब इस मामले पर तीन मार्च को सुनवाई होगी। एक फरवरी को जारी आदेशों के अनुसार जिला बिलासपुर में जेबीटी के 34 पदों के लिए बैचवाइज 15 फरवरी से साक्षात्कार लिए जाने थे। लेकिन इन पदों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया अब कोर्ट के फैसले के बाद ही हो पाएगी।