संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर विज्ञान एसोसिएशन की राज्य स्तरीय आमसभा (जनरल हाउस) का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर में किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम सिरमौर से दिवंगत आईटी अध्यापिका विजयलक्ष्मी के आकस्मिक निधन पर अध्यापकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। उसके बाद विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही नए सत्र के लिए मेंबरशिप ड्राइव का आगाज किया गया। राज्य कार्यकारिणी ने सभी कंप्यूटर विज्ञान लेक्चर से बढ़-चढ़कर मेंबरशिप ड्राइव में भाग लेने का आग्रह किया। साथ ही विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और निष्कर्ष के लिए जिला कार्यकारिणी एवं अन्य सदस्यों से सुझाव लिए। विभिन्न एजेंडा के बारे में सभी सदस्यों ने अपने विचार मंच से साझा किए। आमसभा में कार्यकारिणी प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम, महासचिव रजनीश, अनुराग, जीवन, इंद्रजीत, यश पाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।