फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत से प्राणी का होता है कल्याण : आचार्य अमन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोई गांव में भक्तों को दिव्य ज्ञान अमृत से किया सराबोर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के सोई गांव में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन आचार्य अमन शर्मा ने श्रद्धालुओं को दिव्य ज्ञान अमृत से सराबोर किया।
आचार्य ने कहा कि श्रीमद्भागवत ऐसा पवित्र ग्रंथ है, जिसका श्रवण मात्र प्राणी के जीवन को कल्याण के पथ पर ले जाता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्राणी की मृत्यु के बाद उसकी मुक्ति नहीं हुई और वह प्रेत योनि में भटक रहा हो, तो भागवत कथा उसका उद्धार करने का माध्यम बन जाती है। कथा का प्रभाव केवल यजमान तक सीमित नहीं रहता, बल्कि समस्त वंश, समाज और वातावरण तक फैलता है।
विज्ञापन

आचार्य ने श्रद्धालुओं को संदेश भी दिया कि जैसे परिजन विवाह या अन्य उत्सवों में उदारता से धन व्यय करते हैं, उसी प्रकार भगवान की कथा में पुण्य की कमाई समर्पित करनी चाहिए। उन्होंने भव्य व्यास पीठ, योग्य प्रवक्ता और श्रद्धा से किए गए आयोजन को कथा के दिव्य फल को बढ़ाने वाला बताया।
विज्ञापन

आचार्य ने कहा कि कथा और कथा-वक्ता की निंदा से दूर रहना चाहिए, क्योंकि निंदा से पुण्य कम होता है। श्रीमद्भागवत में कुल 18 हजार श्लोक, 335 अध्याय और 12 स्कंद हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धा भाव से एक श्लोक का गान भी भगवान की कृपा का साधन बनकर मोक्षमार्ग की प्राप्ति कराता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें