फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पम्मा पहलवान ने जीती बड़ी माली

Mon, 18 Jan 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं उपमंडल की पट्टा पंचायत के बाड़ी करंगोड़ा गांव में आयोजित कहलूर केसरी दंगल की बड़ी माली पम्मा पहलवान ने जीती। पम्मा ने फाइनल मुकाबले में मनु पहलवान को मात दी। जबकि छोटी माली का फाइनल मुकाबला आमना और संदीप के बीच हुआ। इसमें आमना ने जीत हासिल की।
विज्ञापन


युवा शक्ति संघ बाड़ी करंगोड़ा और समस्त इलाकावासियों के सहयोग करवाए गए दंगल में सदर विधायक बंबर ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष रवि ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित हुए।

मुख्यातिथि ने बड़ी माली के विजेता को 11000 रुपये और गुर्ज तथा छोटी माली के विजेता को 4100 रुपये देकर सम्मानित किया। उन्होंने दंगल के लिए 21000 रुपये लखदाता पीर के नाम पर दिए। युवा शक्ति संघ के प्रधान कुलवंत चंदेल ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। दंगल के अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए आतिशबाजी का शो भी आयोजित किया गया।
विज्ञापन


प्रधान कुलवंत चंदेल ने बताया कि दंगल के साथ समस्त बाड़ी करंगोड़ा के इलाकावासियों की सौ वर्ष पुरानी आस्था जुड़ी है। बुजुर्गों के मुताबिक पूर्व में जब लखदाता के नाम पर इस दंगल का आयोजन किया जाता था, तो दूर-दूर से आए पहलवानो को पैसों का अभाव के चलते इनाम के तौर पर अनाज दिया जाता था, जो गांव से मांग कर इकट्ठा किया जाता था।

इस अवसर पर संघ के उपप्रधान प्रदीप चंदेल, महासचिव राजेश धीमान, धीरज धर्माणी, रवि कुमार, राजेश कुमार, राजेंद्र चंदेल, सुनील राणा, नरेश राणा, शम्मी, अंकु, पंकज, राकेश, सुनील, धर्मेंद्र कुमार, वीरू और बिट्टू सहित कई व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें