जिला मुख्यालय स्थित एक खेल छात्रावास की एक महिला खिलाड़ी को वीरवार देर रात रहस्यमयी परिस्थतियों में क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में भर्ती किया गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। खेल छात्रावासा के अधिकारी मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं।
यह महिला खिलाड़ी मेडिकल वार्ड में दाखिल बताई जा रही है। मामला काफी संवेदनशील बताया जा रहा है। मामले की भनक लगते ही मीडिया कर्मी जब शुक्रवार सुबह क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन खिलाड़ी का फोटो लेने लगे तो उसके परिजनों ने मीडिया छायाकार को यह कहकर फोटो खींचने से मना कर दिया कि वह ठीक है तथा फोटो नहीं खींचना है।
वहीं, शहरी चौकी प्रभारी पदम देव ने बताया कि एक महिला खिलाड़ी देर रात को क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाई गई थी। उन्होंने बताया कि इस महिला खिलाड़ी को सिर दर्द हो रहा था तथा तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। इस कारण उसे क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।