छात्राओं की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
शतरंज में हवाण स्कूल की टीम विजयी
खेलकूद प्रतियोगिताओं का आज होगा समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/झंडूता। जिले में चल रही छात्राओं की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। तीसरे दिन प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। साथ ही विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गेहड़वीं में बैडमिंटन के मैच में आरएसएन झंडूता ने 2-0 से जेजवीं को मात दी। झंडूता ने सुन्हाणी को हराया। कबड्डी मैच जेजवीं और सुन्हाणी के बीच हुआ जिसमें जेजवीं स्कूल की टीम विजयी रही। बरठीं ने जेजवीं को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। खो-खो का मैच बलगाड़ और गेहड़वीं के बीच हुआ जिसमें गेहड़वीं की टीम विजयी रही। जेजवीं ने झंडूता को हराया। वॉलीबाल में भड़ोली कलां ने झंडूता को हराया। बरठीं और कलोल के बीच मुकाबला हुआ जिसमें कलोल विजयी रहा।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समोह में खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी, वॉलीबाल और बैडमिंटन की स्पर्धाएं करवाई गईं। कबड्डी में धनथर और घुमारवीं में मैच हुआ जिसमें धनथर स्कूल की टीम विजयी रही। वॉलीबाल में मिनर्वा स्कूल ने समोह स्कूल को हराया। शतरंज में हवाण स्कूल की टीम विजयी रही। खो-खो में भगेड़ और घुमारवीं के बीच मुकाबला हुआ जिसमें घुमारवीं स्कूल की टीम विजयी रही।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कठलग में बैडमिंटन में बरोटा स्कूल ने उच्च पाठशाला कल्लर को हराया। खो-खो में हटवाड़ ने भराड़ी को हराया। कबड्डी में डंगार ने कुठेड़ा और कल्लर ने हटवाड़ को हराया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नम्होल में कबड्डी के सेमिफाइनल मुकाबले में नम्होल ने बाहोट कसोल को एक अंक से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरा सेमिफाइनल रानीकोटला और दयोध के बीच खेला जाना है। वहीं वॉलीबाल में सिकरोहा और परोही की टीम ने फाइनल में जगह बनाई।
बाक्स
वॉलीबाल में भाखड़ा ने टोबा को हराकर जीती ट्रॉफी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वारघाट में चल रही प्रतियोगिता में वॉलीबाल के फाइनल में भाखड़ा ने टोबा को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले में जकातखाना ने भाखड़ा को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं खो-खो में स्वाहण और बड्डु डढोग के बीच फाइनल खेला जाएगा।