बिलासपुर। जल क्रीड़ा केंद्र बिलासपुर में 1 से 7 मार्च तक चल रहे गोताखोरों के प्रशिक्षण का समापन मुख्यातिथि कुमारी तारा चंदेल उपप्रधान अखंड समाज सेवा समिति बैहना जट्टां की अध्यक्षता में हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर में ग्राम बैरी दड़ोला, बैहना जट्टां, बंदला के 15 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण शिविर के कोच संजीव चौधरी और निर्देशक जमुना ठाकुर ने बताया कि इस प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को पानी में डुबकी लगाना, तैराकी, कायकिंग, राफ्टिंग आदि का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ-साथ शैक्षणिक सत्र के दौरान आपदा के समय बचाओ, रखरखाव के अलावा विभिन्न उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी अलग-अलग स्रोत व्यक्तियों के द्वारा बच्चों को प्रदान की गई ताकि वे युवक आपदा के समय में अपने हुनर से मानव सेवा कर सकें।
इस अवसर पर खंड समाज सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष धीमान ने बच्चों को समाज सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने और देश का निर्माण करने में अपना सहयोग देने पर बल दिया।
शिक्षिका जमुना ठाकुर ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। कहा कि इस प्रकार के शिविरों में युवा बहुत सारी मानव सेवा की भावना लेकर आपदा के समय में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित होते हैं। शिविर में विजय राम, सुरेंद्र कुमार, विकास, अनुज कुमार, विनय शर्मा, विवेक कुमार, अनिल कुमार, अतुल कुमार, कमल कुमार, देशराज, अंकित चंदेल, सोनू डोगरा, पंकज चंदेल, सतीश कुमार, कमल कुमार आदि युवाओं ने तैराकी व गोताखोरी के गुर सीखे।