बरठीं(बिलासपुर)। जिला बिलासपुर में कुश्तियों को नई दिशा देने और इस खेल को ऊंचाइयों पर ले जाने तथा इस खेल में बच्चों के भविष्य को संवारने के चलते जिला कुश्ती संघ बिलासपुर इकाई में प्रधान पद पर ठाकुर प्रकाश को आसीन किया गया।
कोलडैम के कसोल गांव में कनिष्ठ वर्ग की राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के मौके पर प्रदेश कुश्ती संघ के तत्वावधान में प्रकाश ठाकुर को जिला कुश्ती संघ की कमान सौंपी गई। इस मौके पर जिलेभर के दर्जनों कुश्ती प्रेमियों और अपने समय के खिलाड़ी पहलवानों में प्रो. जगदीश कुमार, सुभाष ठाकुर, सुशील कुमार, प्रदेश सचिव जगदीश कुमार, तुलसी राम, विवेक कुमार, बलबीर कुमार, पप्पू सिंह, डीपीई विनय कुमार, डीपीई चैन सिंह, डीपीई प्रेम वशिष्ठ, सुखदेव ठाकुर, कमलेश ठाकुर, जगदीश गौतम, सुंदर राम ठाकुर के साथ अन्य लोगों ने प्रधान पद के लिए प्रकाश ठाकुर के नाम पर मोहर लगाते हुए उन्हें सर्वसम्मति से जिला बिलासपुर का जिम्मा सौंपा। जबकि संघ के अन्य पदाधिकारियों को शामिल करने तथा उन्हें जिम्मेदारियां सौंपने के आगामी कार्य को नवनिर्वाचित प्रधान अन्य लोगों के सुझाव व दिशा निर्देशानुसार करेंगे। ठाकुर प्रकाश एक समाजसेवी हैं तथा खेलों के उत्थान लिए हर समय तत्पर रहते हैं। इस मौके पर उन्होंने बताया कि वे उनके ऊपर सौंपी गई इस जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करेंगे तथा कुश्ती के उत्थान के लिए दिल से प्रयासरत रहेंगे।