घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत आने वाले गुग्गा मोहड़ा में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। छोटे पहलवानों ने दंगल में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। छोटी माली का खिताब मंडी के पंकज ने अपने नाम किया। पंकज ने फाइनल मुकाबले में चंबा के तारीक को पटखनी देते हुए खिताब अपने नाम किया।
विजेता पहलवान को 7100 रुपये व गुर्ज तथा उपविजेता पहलवान को 6100 रुपये भेंट किया गया। जबकि बड़ी माली के विजेता राजस्थान के सुखा बने। सुखा ने फरीद के बाबा को फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता पहलवान को 10,500 रुपये व गुर्ज तथा उपविजेता बाबा को 8500 रुपये इनाम स्वरूप दिया गया।
दंगल में कपाहड़ा के केहर सिंह धीमान ने अपने स्वर्गीय बेटे अभिषेक धीमान की याद में बड़ी माली के लिए गुर्ज भेंट किया। इसके अलावा घुमारवीं के संजय सोनी ने छोटी माली के लिए गुर्ज भेंट किया। इस मौके पर कमेटी की ओर से सूबेदार लेख राम, सतीश, जगदीश, ज्ञानचंद, नरेश कुमार, सन्नी, चीनू, रामलाल, राज कुमार, राम अवतार, सुभाष, मदन, प्रिंस, मोहन सहित काफी दर्शक मौजूद रहे।