फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटेर बी को हराकर भगोट बनीं विजेता टीम

विज्ञापन
कुठेड़ा पंचायत में क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के तहत आने वाली कुठेड़ा पंचायत में जय बाबा नाहर सिंह युवक मंडल भगोट के सौजन्य से चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमिफाइनल पटेर बी और चड्डा इलेवन कुठेड़ा के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीत कर चड्डा इलेवन कुठेड़ा ने निर्धारित 12 ओवर में 125 रन बनाए। इसमें जग्गा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 7 छक्कों की बदौलत 55 रन बनाए। जबकि पटेर की तरफ से निखिल ने 3 ओवर में 3 विकेट चटकाई।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पटेर बी की तरफ से जुमित ने 73 रन बना कर मैच में शानदार जीत हासिल की। चड्डा इलेवन की तरफ से विक्की ने अपने 3 ओवर में 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाई या मैच काफी रोमांचक भरा रहा। इसी के साथ पटेर बी टीम ने फाइनल में अपनी जगह बनाई।
दूसरा मैच भगोट और लड्ढा के बीच रहा जिसमें पहले भगोट ने बल्लेबाजी करते हुए 127 रन बनाए। मैच में अभय ने 6 छक्कों की बदौलत 48 रन बनाए और लड्डा टीम के मिंटू ने 3 विकेट ली लक्ष्य का पीछा करने उतरी चड्डा टीम मात्र 112 रन पर ढेर हो गई। जिसमें भगोट टीम के विनय ने 4 विकटें चटकाई।
विज्ञापन

फाइनल मैच भगोट और पटेर बी के बीच रहा जिसमें पटेर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 99 रन बनाए। वहीं भगोट की टीम ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए मैच अपने नाम किया। इस मैच के मुख्यातिथि देव भूमि ब्लड डोनर्स के सचिव और उपाध्यक्ष विपिन मेहता और असीम कुमार ने विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। विजेता टीम को 21 हजार और ट्रॉफी तथा उप विजेता टीम को 15 हजार और ट्रॉफी दे कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें