फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दधोल टीम ने जीता पहला क्रिकेट मैच

विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र दधोल में लोहड़ी प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता से पहले मुख्यातिथि को सम्मा? - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
भराड़ी(बिलासपुर)। नेहरू युवा केंद्र दधोल की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दधोल के खेल मैदान में लोहड़ी प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को हुआ। दो सप्ताह तक चलने वाली इस क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ बीडीसी सदस्य मनीष गर्ग एवं ग्राम पंचायत गाहर के प्रधान कुलतार पटियाल की ओर से किया गया।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र दधोल की ओर से करवाई जा रही इस क्रिकेट प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे से दूर करना है। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में 20 टीमें भाग ले रहीं है जिसमें प्रथम पुरस्कार 6100 रुपये नकद तथा ट्रॉफी दी जाएगी। द्वितीय पुरस्कार 3100 रुपये नकद और ट्रॉफी दी जाएगी। मैन ऑफ द सीरीज के रुप में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को नकद 800 रुपये व ट्रॉफी दी जाएगी।
प्रतियोगिता का पहला मैच मोदी इलेवन और दधोल के बीच खेला गया। इसमें दधोल की टीम विजेता रही। दधोल की टीम से राकेश शर्मा ने आलराउंडर प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट और 27 रन बनाए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

इस मौके पर अमरपुर पंचायत के बीडीसी सदस्य प्रदीप कुमार, दधोल पंचायत के बीडीसी सदस्य बलवंत कमल, प्रमुख व्यवसायी चंद्रशेखर, वार्ड सदस्य पंकज भारद्वाज, नेहरू युवक मंडल दधोल की तरफ से राकेश शर्मा, हैप्पी, विनय, देव, अंकुर, रोहित चड्डा आदि सदस्य मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें