राज्य स्तरीय डबल बैंडमिंटन प्रतिस्पर्धा के विजेता अविभावकों के साथ।
- फोटो : BILASPUR
घुमारवीं(बिलासपुर) राज्यस्तरीय बैडमिंटन डबल की स्पर्धा में प्रणव चंदेल व शिवांश के धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत राष्ट्रीय बैडमिंटन डबल स्पर्धा में चयन हुआ है।
प्रणव चंदेल व शिवांश शर्मा ने अंडर-15 ओपन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए डबल स्पर्धा में विजेता बनकर जिला बिलासपुर का गौरव बढ़ाया है। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान सुनील गुप्ता और महासचिव विभोर शर्मा ने दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर बधाई दी तथा बताया कि जिला बिलासपुर को लंबे समय के बाद सफलता मिली है। इन दोनों छात्रों ने फाइनल मुकाबले में ऊना के आदित्य व शिवांश की जोड़ी को 2-1 से मात दी।
गुप्ता ने बताया कि अब दिसंबर महीने में राष्ट्रीय बैडमिंटन मुकाबले जो कि उड़ीसा में खेले जाएंगे ये दोनों खिलाड़ी उसमें भाग लेंगे। ये दोनों छात्र गेहड़वीं में शिक्षा ग्रहण करते हैं। इससे पहले ये दोनों छात्र स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता तक पहुंचे थे। वहीं विवेकानंद स्कूल गेहड़वीं की चेयरमैन कंचन चंदेल, प्रधानाचार्य नीरज चंदेल सहित समस्त स्टाफ ने इन दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है।