बिलासपुर कॉलेज में चल रही हैंडबाल प्रतियोगिता में गोल करती प्रतिभागी
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। बिलासपुर कॉलेज में चल रही उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय महिला हैंड बाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन के विभिन्न टीमों ने अपना दमखम दिखाया। विश्वविद्यालय महिला हैंड बाल प्रतियोगिता 2019 के दूसरे दिन बतौर मुख्यातिथि एसडीएम बंगाणा विशाल शर्मा रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यहां बतौर मुख्यातिथि आना मेरे लिए हर्ष का विषय है।
उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी। आज खेले गए मैचों में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़-संजय ने दिल्ली विश्वविद्यालय को 15-13 के स्कोर से हराया। वहीं सीडीएलयू सिरसा ने पतंजलि विश्वविद्यालय को 20-1 के स्कोर से मात दी। वहीं एलपीयू जालंधर ने एचएलबी श्रीनगर को 22-9 के स्कोर व एमडीयू रोहतक ने आईजीयू रेवाड़ी को कड़े मुकाबले में 27-25 के स्कोर से हरा दिया।
सीबीएलयू भिवानी ने अवध विश्वविद्यालय को 14-11 से और पंजाब विश्वविद्यालय पटियाला ने जम्मू विश्वविद्यालय को 19-2 के स्कोर से हरा दिया। गौरतलब है कि पिछले कल खेले गए मुकाबलों में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़-सजय ने डॉ. भीम राय अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा को 36-2 के स्कोर से हरा दिया। दूसरे मैच में सीडीएलयू सिरसा ने पंजाब एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय को 12-2 के स्कोर से हरा दिया।
वहीं तीसरे मैच में एमडीयू रोहतक ने सीसीएसयू मेरठ को 29-3 के स्कोर से हराया। चौथे मैच में सीबीएलयू विभानी ने सीएसजेएमयू कानपूर को 21-10 के स्कोर से हरा दिया। वहीं दूसरे सत्र में बतौर मुख्यातिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य बीबी सांख्यान व विशेष अतिथि निदेशक खेल पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़-सजय प्रमीद सिंह रहे।
इस अवसर पर निदेशक शारीरिक शिक्षा व युवा कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला एसके शर्मा समन्वयक रेफरी बोर्ड डॉ. लाल चंद, समन्वयक तकनीकी समीति डॉ. प्रवीण रणावत, समन्वयक समारोह समीति डॉ. राज कुमार, सदस्य ज्यूरी कमेटी सचिन चौधरी, अंतरराष्ट्रीय रेफरी सुनील कुमार, आयोजक सचिव डॉ. प्रवेश शर्मा उपस्थित रहे तथा आयोजन समन्वयक एसएल ठाकुर व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
.....