फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहसिक खेलों, पर्यटन के लिए मानचित्र पर उतरेगा बिलासपुर : सुभाष

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला बिलासपुर में पर्यटन और साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रसिद्ध बंदला धार खेल मानचित्र पर शीघ्र ही अपना स्थान बनाएगी। यह बात विधायक सुभाष ठाकुर ने बंदला पहाड़ी पर स्थित पैराग्लाइडिंग स्थल का निरीक्षण करने के बाद कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बंदला धार पैराग्लाइडिंग टेक-ऑफ साइट जल्द ही नए रूप में दिखेगी। विधायक सुभाष ठाकुर बिलासपुर की पैराग्लाइडिंग साइट निरीक्षण के लिए शुक्रवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बंदला पहुंचे और साइट का निरीक्षण किया। इसके उपरांत संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस साइट को एक सप्ताह के भीतर विकसित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि 19 व 20 अक्तूबर को पर्यटन विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम इस साइट का मुआयना करेगी तथा टेक-ऑफ साइट को हरी झंडी मिलने की स्थिति में बंदला में जल्द ही देश की पहली पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा। कहा कि वो बिलासपुर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए विशेष प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिमाचल पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें टेक-ऑफ में आने वाली दिक्कतों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की है। गत दिनों बरसात के मौसम में भूस्खलन की वजह से टेक ऑफ साइट को भी अत्यधिक नुकसान पहुंचा है। इसके कारण पैराग्लाइडर पायलटों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने लोक निर्माण व वन विभाग के अधिकारियों को पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा दिए गए सुझावों के अनुरूप एक सप्ताह के भीतर साइट विकसित करने के निर्देश दिए ताकि 19 व 20 अक्टूबर को पर्यटन विभाग और प्रशासन की टीम इस साइट का इंस्पेक्शन करके तकनीकी रूप से इसे हरी झंडी दिखा सके।
इस मौके पर डीएफओ सरोज भाई पटेल, लोनिवि के अधिशासी अभियंता वीएन पराशर, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता एमएस गुलेरिया, आईपीएच के कार्यकारी अधिशासी अभियंता आशीष, बीडीओ मनमोहन शर्मा, लोनिवि के एसडीओ केके चौहान, विद्युत बोर्ड के शमशेर सिंह, हाइड्रो कॉलेज के एजीएम बी मणिमारन, प्रोजेक्ट मैनेजर विजेंद्र वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें