फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सीर उत्सव में खेलों का रंग, महिला मंडलों और युवाओं को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
दो और तीन अक्तूबर को होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं, विभागों की महिला टीमें भी रस्साकशी में लेंगी हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं सीर उत्सव-2026 में इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेल गतिविधियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। उत्सव के तहत दो और तीन अक्तूबर को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें महिला मंडलों, युवाओं और विभिन्न विभागों की टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता दिखाने का अवसर देने के साथ युवाओं और महिलाओं में खेल भावना, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

एसडीएम घुमारवीं अभिषेक बरवाल ने बताया कि सीर उत्सव में इस बार खेलों को विशेष स्थान दिया गया है। प्रतियोगिताओं में अलग-अलग आयु और वर्ग के प्रतिभागियों को शामिल किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग खेल गतिविधियों से जुड़ सकें। महिला मंडलों के लिए विशेष रूप से कई प्रतियोगिताएं रखी गई हैं। इनमें रस्साकशी, बोरा दौड़ और जोड़ीदार के साथ तीन टांग दौड़ शामिल हैं। रस्साकशी प्रतियोगिता में महिला मंडलों के साथ स्वास्थ्य, बाल विकास, शिक्षा, वन और पुलिस विभाग की महिला प्रतिभागी भी हिस्सा लेंगी। इससे प्रतियोगिता में स्थानीय महिला मंडलों के साथ विभागीय टीमों के बीच भी मुकाबला देखने को मिलेगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों और प्रतिभागियों को निर्धारित पुरस्कार राशि दी जाएगी। कबड्डी प्रतियोगिता महिला मंडलों और अंडर-19 बालक वर्ग में अलग-अलग आयोजित की जाएगी। वहीं, बास्केटबॉल प्रतियोगिता में करीब छह से दस टीमें हिस्सा लेंगी। बास्केटबॉल में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाली टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। सीर उत्सव में हैंडबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं भी खेल प्रेमियों के लिए खास आकर्षण रहेंगी। हैंडबॉल में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाली टीमों को पुरस्कार दिए जाएंगे। वॉलीबॉल प्रतियोगिता विशेष रूप से महिला मंडलों के लिए रखी गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को टीम खेल में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। बैडमिंटन प्रतियोगिता अंडर-19, ओपन, महिला ओपन और 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में आयोजित होगी। प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। अलग-अलग आयु वर्ग रखे जाने से युवाओं के साथ वरिष्ठ प्रतिभागियों को भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। सीर उत्सव के तहत तीन अक्तूबर को सुबह नौ बजे योग सत्र भी आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न वर्गों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। योग सत्र के माध्यम से लोगों को नियमित योगाभ्यास और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संबंधित संयोजकों को प्रतियोगिताओं का निष्पक्ष और अनुशासित तरीके से संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें