फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-घुमारवीं में चल रहा उपचार, कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं क्षेत्र के झूंगी (लुहारवीं) के पास एक तेज रफ्तार कार स्कूटी को टक्कर मारने के बाद ट्रक से जा टकराई। टक्कर में स्कूटी सवार महिला घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए घुमारवीं अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में स्कूटी चालक गांव कुठेड़ा की प्रियंका शर्मा ने बताया कि वह आईपीएच कॉलोनी घुमारवीं से जा रही थीं। तभी झूंगी के पास घुमारवीं की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे वह स्कूटी सहित नीचे गिर गईं। टक्कर मारने के बाद वह कार एक ट्रक से जा टकराई। इस घटना से स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं कार को भी काफी नुकसान हुआ है। टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने घायल महिला को सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस टक्कर से उसके सिर, बाजू और टांगों में गंभीर चोटें आई हैं। उधर, डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें