फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में 22 से 26 सितंबर तक प्रत्येक पंचायत में होंगी विशेष ग्राम सभाएं

Fri, 19 Sep 2025 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायती राज चुनावों की तैयार मतदाता सूची होगी सभाओं में प्रदर्शित
विज्ञापन

मतदाता सूची में न रहे किसी भी प्रकार की गलती या छूट : यशपाल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज चुनावों की तैयार मतदाता सूची को पारदर्शी तरीके से अंतिम रूप देने के लिए सभी जिलों को निर्देश जारी किए हैं। इसी कड़ी में जिले में 22 से 26 सितंबर तक प्रत्येक पंचायत में विशेष ग्राम सभाएं होंगी। इन सभाओं में मतदाता सूची के प्रारूप को ग्राम सभा पटल पर सार्वजनिक किया जाएगा, ताकि लोग दस्तावेज देखकर आवश्यक आपत्तियां या सुझाव समय पर दे सकें।
सहायक जिला निवार्चन अधिकारी(पंचायत) यशपाल सिंह परमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यह पहल ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है। हम चाहते हैं कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की गलती या छूट न रहे। इसलिए सभी लोग ग्राम सभा में शामिल होकर अपने नाम, परिवार के सदस्यों के नाम और विवरण की सावधानीपूर्वक जांच करें। यदि कोई त्रुटि या नाम छूटने की बात हो तो तुरंत आपत्ति या सुझाव दर्ज करवाएं। सभी पंचायतों को स्पष्ट आदेश दिए गए हैं कि इन ग्राम सभाओं के बारे में हर गांव के हर घर को पहले से सूचित किया जाए। इसके लिए पंचायतें स्थानीय घोषणाएं, मुनादी, नोटिस बोर्ड और सोशल मीडिया जैसे विभिन्न संचार माध्यमों का उपयोग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि ग्राम सभा की पूरी कार्यवाही का विधिवत लेखा तैयार किया जाएगा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक ग्राम सभा की वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। ग्राम सभा का विस्तृत शेड्यूल संबंधित ब्लॉक के बीडीओ कार्यालय की ओर से पहले ही जारी कर दिया गया है और उपायुक्त ने इसके लिए लिखित आदेश पारित किए हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें, ताकि मतदाता सूची को अंतिम रूप देते समय किसी प्रकार का विवाद या त्रुटि न रहे। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी या किसी भी प्रकार की शंका के समाधान के लिए लोग अपनी संबंधित ग्राम पंचायत, ब्लॉक विकास कार्यालय (बीडीओ) या जिला पंचायत अधिकारी के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें