फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: छुट्टी पर आए सीआरपीएफ जवान का पेट दर्द से निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय सम्मान के साथ पैतृक गांव में अंतिम संस्कार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हवाण के घरलेहड़ा गांव में उस समय मातम छा गया जब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान मुख्तयार सिंह (45) का निधन हो गया। मुख्तयार सिंह 15 दिन की छुट्टी पर घर आए थे और रविवार को ड्यूटी पर लौटने वाले थे, लेकिन अचानक पेट दर्द से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जवान को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ। परिजनों ने तुरंत उन्हें घुमारवीं के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत बिगड़ने पर टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा रेफर किया गया। उपचार के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया। मुख्तयार सिंह जम्मू के कुपवाड़ा में तैनात थे। जवान अपने पीछे माता ज्ञानो देवी (सेवानिवृत्त शिक्षिका), पत्नी (मुख्य शिक्षिका) और डेढ़ वर्ष की बेटी छोड़ गए हैं। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। दिल्ली स्थित सीआरपीएफ डीजी ऑफिस से आए जवानों ने उन्हें सलामी दी और श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक संतप्त परिवार को 75 हजार रुपये की राहत सहायता प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें