फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलधा को मिली आईटीआई की सौगात

Tue, 06 Dec 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के सोलधा में रैली को संबोधित करते हुए क्षेत्र के लिए आईटीआई तथा त्रिवेणीघाट-नवगांव सड़क को पक्का करने की घोषणा की। इस सड़क और सोलधा सड़क को लोक निर्माण विभाग को सौंपने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दयोथ में विज्ञान कक्षाएं शुरू करने की भी घोषणा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए एम्स स्वीकृत हुआ है व तीन मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। इसमें से सिरमौर जिला के नाहन में मेडिकल कॉलेज का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित राशन कोटा समय पर मिलना चाहिए जो प्रदेश का अधिकार है।

इस मामले में केंद्र सरकार प्रदेश पर कोई एहसान नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र प्रायोजित परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए भूमि उपलब्ध करवाई जा रही है। कोई सांसद यह दावा करता है कि केंद्र द्वारा वित्तपोषित परियोजना का उद्घाटन या शिलान्यास करने का अधिकार राज्य सरकार को नहीं है तो यह मान्य नहीं होगा।
विज्ञापन


वहीं 20 सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष राम लाल ठाकुर ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक ही दिन में उनके विधानसभा क्षेत्र में 11 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न मांगें भी रखीं।

उन्होंने कहा कि लाड़ाघाट विश्रामगृह का भाजपा ने विरोध किया था और इसका काम भी रोका गया था। आज यह विश्राम गृह क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री द्वारा जनता को समर्पित किया गया। इस मौके पर सीपीएस राजेश धर्माणी, विकास ठाकुर तथा संजय अवस्थी, बाबू राम गौतम तथा तिलक राज शर्मा, अमर जीत सिंह बंगा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें