फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजसेवी संस्थाओं का पंचायत स्तर पर ही दायरा सीमित करने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सामाजिक संस्थाओं और समाजसेवियों की ओर से कोविड-19 से निपटने के लिए जनता की सेवा पंचायत स्तर तक सीमित करने का विरोध होना शुरू हो गया है। पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत तलाई पवन कौशल ने प्रशासन के इस फैसले को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री के आह्वान पर सामाजिक संस्थाएं और समाजसेवी मानव हित के लिए खाद्य सामग्री, मास्क सैनिटाइजर इत्यादि वितरित कर सेवा में जुटे हैं, लेकिन झंडूता उपमंडल स्तर पर एसडीएम कार्यालय की ओर से एक आदेश संस्थाओं व समाजसेवी लोगों को दिया गया है। इसमें कहा गया है कि समाजसेवी पंचायत स्तर पर ही कोविड-19 के बचाव और अन्य खाद्य सामग्री दे सकते हैं। इससे पहले ये संस्थाएं उपमंडल स्तर तक सेवा कर स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताए गए दिशा-निर्देशों को आम जनता तक पहुंचाकर जागरूक कर रहे थे। अब अचानक पंचायत स्तर तक ही समाज सेवा कार्य करने के आदेश मिले हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उपायुक्त से मांग की है प्रशासन को सामाजिक संस्थाओं और समाजसेवी लोगों को पंचायत स्तर तक ही सीमित न कर पूरे उपमंडल स्तर तक आमजन की सेवा करने का मौका दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें