फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दो महीने से अटकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बुजुर्ग और दिव्यांग परेशान

Tue, 25 Feb 2025 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-पेंशन न मिलने से पूरे नहीं हो रहे हैं राशन, दवा और रोजमर्रा के खर्च
विज्ञापन

-प्रदेश में करीब नौ लाख लोग हैं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थी

गोपाल शर्मा
जुखाला (बिलासपुर)। आर्थिक रूप से पिछड़े बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं के लिए सरकार की ओर से दी जाने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन दो महीने से अटकी पड़ी है। पेंशन न मिलने से हजारों लाभार्थियों को राशन, दवा और रोजमर्रा के खर्च पूरे करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
सरकार हर महीने 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों और दिव्यांगों को 1700 रुपये, 60 से 70 साल के बुजुर्गों को 1000 रुपये और विधवाओं व अन्य जरूरतमंद महिलाओं को 1500 रुपये बतौर पेंशन देती है। आमतौर पर सरकार तीन महीने की पेंशन अग्रिम रूप से जारी करती है। पिछली बार अक्तूबर 2024 में अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर महीने की पेंशन दी गई थी। जनवरी में जनवरी से मार्च की पेंशन मिलनी थी, लेकिन अब फरवरी खत्म होने को है और अभी तक लाभार्थियों के खाते में पैसा नहीं आया। पेंशनधारक हिम्मत सिंह, रामलाल शर्मा, रमेश ठाकुर, संध्या देवी और नानकु राम ने बताया कि पेंशन ही उनकी एकमात्र आय का जरिया है। समय पर पेंशन न मिलने के कारण उन्हें उधार लेकर घर चलाना पड़ रहा है। कुछ लोग अपनी दवाइयां भी नहीं खरीद पा रहे हैं। प्रदेश में करीब नौ लाख लोग सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थी हैं, जबकि बिलासपुर में 52,518 लोग इस पेंशन पर निर्भर हैं। पेंशन न मिलने से इन सभी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

इनसेट
तीन की जगह अब हर माह पेंशन देने की योजना पर हो रहा काम
बताया जा रहा है कि समाज कल्याण विभाग तीन माह बाद मिलने वाली पेंशन को अब हर माह देने की तैयारी कर रहा है। हालांकि अभी तक इस परियोजना पर कोई भी अधिकारिक बयान विभाग की ओर से जारी नहीं हुआ है। लेकिन जानकारी मिली है कि इस प्रस्ताव पर काम शुरू हो गया है। यही कारण है कि पेंशन जारी करने में भी देरी हो रही है। अगर ऐसा हुआ तो पेंशन के लाभार्थियों के लिए यह बड़ी राहत होगी।
विज्ञापन

कोट
जल्द जारी होगी पेंशन : किरण
समाज कल्याण विभाग की निदेशक किरण भढाना ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही लाभार्थियों के खातों में राशि भेज दी जाएगी। बुजुर्गों और जरूरतमंदों को जल्द राहत मिलेगी।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें