फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एससी-एसटी विकास निधि कानून की मांग को लेकर सामाजिक न्याय यात्रा एक को

Sun, 29 Mar 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निधि के लिए विशेष कानून बनाने की मांग को लेकर 1 अप्रैल 2026 से विधानसभा स्तर पर सामाजिक न्याय यात्रा शुरू की जाएगी। इस यात्रा की शुरुआत चंबा से होगी। यह जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता सुखदेव विश्व प्रेमी ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। साथ ही 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर संबंधित विधायकों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन में एससी-एसटी विकास निधि कानून बनाने की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग उठाई जाएगी। विश्व प्रेमी ने कहा कि मार्च 2023 में इस मुद्दे को लेकर राज्य स्तर पर गठबंधन बनाया गया था। इसके बाद पिछले पांच वर्षों की योजनाओं का अध्ययन कर स्टेटस रिपोर्ट तैयार की गई। वर्ष 2024 में ड्राफ्ट बिल भी तैयार कर सरकार को सौंपा गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। उन्होंने सरकार से चुनावी घोषणा पत्र के वादे को पूरा करते हुए जल्द कानून बनाने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें