फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विक्रय केंद्र पर टूटा सोशल डिस्टेंसिंग का नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरठीं(बिलासपुर)। कृषि विभाग की ओर से किसानों को कृषि विक्रय केंद्रों के माध्यम से चरी, बाजरा का बीज उपलब्ध करवाया जा रहा है। कृषि विकास अधिकारी कार्यालय एवं कृषि विक्रय केंद्र बरठीं में एक ही कर्मचारी पर बीज देने का कार्यभार होने के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वैश्विक कोरोना महामारी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशानिर्देशों की बीज लेने आए लोगों द्वारा धज्जियां उड़ाई जा रही है। लोग सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान ना रखकर झुंडो खड़े हो रहे हैं। जिस कारण अगर एक भी संक्रमित व्यक्ति होगा तो ना जाने कितने परिवारों पर इस बिमारी की गाज गिरेगी। कृषि प्रसार अधिकारी का कहना है बीज लेने ज्यादा भीड़ होने के कारण भारी दिक्कत हो रही है। लोगों को बार-बार सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाने को कहा जाता है। लेकिन फि र भी कुछ लोगों द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है।
इस बारे में कृषि विभाग झंडूता विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. अशोक चंदेल का कहना है कि बरठीं कार्यालय में एक बेलदार का पद रिक्त चला हुआ है। जिससे सरकार व उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है और वहां पर आज कृषि विकास अधिकारी छुट्टी पर है। जिस कारण बीज लेने वाले ज्यादा लोग होने के कारण लोग सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें