फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की पाइप लाइन से निकले सांप के टुकड़े, हड़कंप

विज्ञापन
स्वारघाट के दौलाधार के ग्रामीण द्वारा फेसबुक पर डाली गई पोस्ट - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
स्वारघाट(बिलासपुर)। जल शक्ति विभाग उपमंडल स्वारघाट के ग्राम पंचायत टाली-जकातखाना के दगडाहण दौलाधार के पेयजल की पाइप लाइन में पानी के साथ मरे हुए सांप के टुकड़े निकलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद ग्रामीणों के होश उड़ गए हैं। इस दौरान लोगों ने अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की तो उनके फोन भी बंद पाए गए। इस पर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया।
विज्ञापन

दौलाधार ज्योर के ग्रामीण कृष्ण चंद पुत्र संतोखा राम ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से घर में पानी नहीं आ रहा था। नलके में पानी जरूर टपकता था। लेकिन पानी का प्रेशर नहीं आ रहा था। शनिवार को जब कृष्ण चंद ने नलके को खोला तो पानी के प्रेशर के साथ मरे हुए सांप के टुकड़े निकले और पानी में भी काफी दुर्गंध थी। इसको देखने के बाद सभी ग्रामीणों के होश उड़ गए। अब ग्रामीण पानी पीने से भी कतरा रहे हैं। आईपीएच विभाग की ऐसी कार्यशैली से ग्रामीणों में खासा रोष है।
बता दें कि इस पेयजल टैंक से ज्योर, कांगरी, सरैहल, रौणा व दौलाधार गांवों के लिए पानी की आपूर्ति दी जाती है। इस घटना के बाद कृष्ण चंद काफी घबरा गया क्योंकि, उसके परिवार के बच्चों सहित पांच सदस्यों ने इस पानी को पी लिया था। घबराए हुए कृष्ण चंद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा है कि मेरे परिवार ने विषैले पानी को पी लिया है। सभी लोग मेरे परिवार के लिए भगवान से प्रार्थना करें। पोस्ट के बाद सैकड़ों लोग उसके घर पर पहुंचे और बाल्टी में पड़े सांप के टुकड़ों को देखकर महकमे को कोसते रहे।
विज्ञापन

वहीं शिकायत के बाद स्वारघाट पुलिस थाना की टीम भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों के बयान कलमबद्ध किये। वहीं, सोशल मीडिया पर खबर फैलने के बाद आनन-फानन में जलशक्ति विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। हलांकि, इस संबंध में जलशक्ति विभाग उपमंडल स्वारघाट के उपखंड अधिकारी मस्त राम से बात करनी चाही तो उनका नंबर स्विच ऑफ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें