शाहतलाई (बिलासपुर)। झंडूता विस क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत भड़ोली कलां में खेतों की तरफ जा रही महिला को सांप ने डस लिया। महिला के परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता ले गए। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत भड़ोली कलां की रोशनी देवी पत्नी प्रताप सिंह शुक्रवार दोपहर को अपने खेतों की तरफ जा रही थी। उसे कोबरा प्रजाति के सांप ने डस लिया। उसने इस बारे में परिजनों को बताया। परिजन उसे उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नायब तहसीलदार कलोल रमेश धीमान ने बताया कि भड़ोली कलां में एक महिला की सांप के डसने से मौत हुई है। हलका पटवारी को रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए हैं, ताकि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जा सके।