फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कौशल विकास भत्ते से 33,470 युवाओं का संवरा जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
कढाई, सिलाई, ब्यूटीशियन कोर्स कर युवा अपना रहे स्वरोजगार
विज्ञापन

12,014 बेरोजगार बेरोजगारी भत्ते से लाभान्वित

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। कौशल विकास भत्ता योजना के तहत अब तक जिले में 33,470 युवा लाभान्वित हुए हैं। यह योजना 2017 में शुरू की गई थी। 14,992 युवा और 18478 युवतियां लाभार्थियों में शामिल हैं। इस योजना के लिए 18-36 साल के युवक और युवतियां जिनके परिवार की वार्षिक आय दो लाख से कम हो पात्र हैं।
पात्र युवाओं को आईटीआई, पॉलिटेक्निक, कंप्यूटर कोर्स, सरकारी स्कूलों में चलाए जा रहे वोकेशनल कोर्स, खंड विकास कार्यालयों द्वारा चले जा रहे कढाई, सिलाई, ब्यूटीशियन आदि कोर्स करवाएं जा रहे हैं। सरकार इन्हें हर माह 1000 रुपये और दिव्यांगों को 1500 की राशि खाते में डालती है। यह राशि कोर्स की समय अवधि और अधिकतम दो साल तक दी जाती है। इसका उद्देश्य गरीब परिवार के युवक-युवतियों को सरकारी और स्वरोजगार के लिए पारंगत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने कहा कि अभी तक 33,470 ने स्वरोजगार, सरकारी या गैर सरकारी क्षेत्र में रोजगार पाया है। जिले में 4,999 युवक, युवतियां इस योजना का लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें