फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बाला गांव में पेयजल समस्या से जूझ रहे छह परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
-अधिकारियों का कहना दो दिन में समस्या को होगा समाधान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

झंडूता (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत बाला के गांव बाला के छह परिवार पेयजल की समस्या झेल रहे हैं। इन परिवारों को करीब दो सप्ताह से पानी नहीं मिल रहा हैए जबकि पूरे गांव में लोगों को नियमित पेयजल की आपूर्ति बहाल हो रही है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कई दिनों से सड़क के बीच पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों के घरों में लगे नलों को जाने वाला पानी सड़क पर बेकार बह रहा है, लेकिन विभाग के कर्मचारी इसे अनदेखा कर रहे हैं। लोगों ने इसके बारे में उन्हें बताया भी है लेकिन उन्होंने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। पुराने जलस्त्रोत भी सूखने लगे हैं। लोगों ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों में प्रेम सिंह ठाकुर, गरजा राम ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, ब्राह्मी देवी और प्यारी देवी ने बताया कि नलों में करीब 15 दिनों से पानी नहीं आ रहा है, जबकि गांव में लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति बहाल की गई है। उन्होंने शीघ्र समस्या के समाधान की मांग की है। उधर जल शक्ति विभाग झंडूता के सहायक अभियंता अमन ठाकुर ने बताया कि बाला गांव के लोगों की पानी संबंधित जानकारी मिली है। दो दिन में लोगों को नियमित पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि विभाग लोगों की समस्याओं को समय पर समाधान करने के लिए हर समय प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें