मार्शल आर्ट अकादमी में हुआ परीक्षा का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बृज मार्शल आर्ट अकादमी की ओर से अकादमी के बच्चों के लिए कलर बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा आयोजित की गई। इसमें छह बच्चों ने भाग लिया। सभी बच्चों ने परीक्षा को पास किया।
अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक शिहान बृजलाल चौहान ने बताया कि यह अकादमी कराटे एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश और कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के दिशानिर्देशों पर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि परीक्षा पास कर रिया गुप्ता ने येलो बेल्ट, असलान शर्मा, धु्रव शिवा परमार, शानवी कौशल, सारिका और रजनी खन्ना ने ऑरेंज बेल्ट प्राप्त की। बृजलाल चौहान ने बताया कि कलर बेल्ट ग्रेडिंग का मुख्य उद्देश्य बच्चों में कराटे के प्रति रुचि पैदा करना और खेल भावना को बढ़ावा देना है। कलर बेल्ट वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि समाजसेवी तनुज कुमार सोनी ने शिरकत की, जबकि पवन कुमार विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने और चुनौतियों का डटकर सामना करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर ब्लैक बेल्ट कुलदीप सिंह, पवन कुमार, ब्लैक बेल्ट खेमराज, कोमल, सारांश सहित अन्य मौजूद रहे।