फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: राष्ट्रीय क्रिएटिव आर्ट प्रतियोगिता में भाग लेगी सिमरन

विज्ञापन
चीड़ की पत्तियों से विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाने वाली बिलासपुर के कोसरियां स्कूल की सातवीं कक
विज्ञापन
चीड़ की पत्तियों से उत्पाद बनाने में माहिर है कोसरियां स्कूल की छात्रा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल झंडूता के राजकीय स्कूल कोसंरियां की छात्रा सिमरन पीएम श्री अंतर विद्यालय राष्ट्रीय क्रिएटिव आर्ट प्रतियोगिता में भाग लेगी। सातवीं में पढ़ने वाली सिमरन चीड़ की पत्तियों से उत्पाद बनाने में माहिर है।
विज्ञापन

इस होनहार छात्रा ने पहले जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया था। इसके बाद सुन्नी में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता बनी। इसके चलते छात्रा का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए होगा। सिमरन चीड़ की पत्तियों से फलों की टोकरियां, ट्रे, फूलदान सहित अन्य प्रकार के विभिन्न उत्पाद बनाने में माहिर है। कोसरियां स्कूल के समन्वयक संजीव राठौर और प्रधानाचार्य रमेश कुमार नेगी ने कहा कि सिमरन ने स्कूल और अभिभावकों का नाम चमकाया है। स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान पूजा, सदस्यों, शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों ने छात्रा को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें